Railways

  • रेलवे ने बनाया नया कीर्तिमान, आईआरसीटीसी के माध्यम से एक दिन में बुक किये गये 20,06,353 टिकट

    रेलवे ने ई टिकट बुकिंग के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रिकॉर्ड सात सितंबर को दर्ज किया गया। इस दिन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के माध्यम से त्योहारों के मौसम में अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के तहत 20,06,353 टिकट बुक किये गये और इसी के साथ ही एआरपी के तहत अब तक एक दिन में सर्वाधिक टिकट बुक करने का कीर्तिमान बन गया। गत वर्ष त्योहारों के मौसम में 19 अगस्त को एक दिन में सबसे अधिक 18,40,203 टिकट बुक किए गए थे। आठ सितंबर 2026 को भी 19,50,699 टिकट बुक किए गए।...