देश भर में रिकॉर्ड बारिश
नई दिल्ली। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून में सुपर अल नीनो का खतरा दिख रहा था। लेकिन सावन के महीने में पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है और अब तक रही बारिश की कमी पूरी हो गई है। राजधानी दिल्ली में अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 15 साल का रिकॉर्ड है। गुरुग्राम में एक सौ मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में शनिवार को भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। असल में...