बारिश ने अल नीनो इफेक्ट को कम किया
नई दिल्ली। अल नीनो के असर से इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। लेकिन करीब एक हफ्ते से देश के अलग अलग हिस्सों में हो रही बारिश ने इसके असर को काफी कम कर दिया है। एक हफ्ते पहले तक देश में सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई थी। लेकिन एक हफ्ते बाद अब यह कमी 14 फीसदी के करीब रह गई है। गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हुई। दूसरी अच्छी खबर यह है कि मानसून ने नौ जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया।...