रायपुर सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। यह सड़क हादसा रायपुर-बलौदाबाजार राजमार्ग पर एक ट्रेलर और ट्रक के टकराने से हुआ। बताया जा रहा है कि खरोरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बंगोली गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक पारिवारिक समारोह से लोग लौट रहे थे। (Raipur Road Accident) अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात करीब 11:00-11:30 बजे हुई। रायपुर के चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के रिश्तेदारों को लेकर एक ट्रेलर नीलकंठ साहू के निवास पर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने...