शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर राज कुंद्रा ने किया खास वीडियो पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मंगलवार को 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने उन्हें अलग अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शिल्पा को अपनी जिंदगी की 'देवी' बताया। दरअसल, राज कुंद्रा ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई गईं। कुछ तस्वीरों में वह पारंपरिक कपड़ों में नजर आती हैं और कुछ में वह मॉडर्न और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं। वीडियो में शिल्पा हर रूप में सुंदर नजर आ रही है। वीडियो में उनके जीवन...