राजा इकबाल सिंह होंगे दिल्ली के मेयर
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और तिमारपुर के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर होंगे। वे निर्विरोध चुने जाएंगे क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के मेयर का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि उनकी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। चूंकि भाजपा के पक्ष में स्पष्ट बहुमत है इसलिए आप ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। चुनाव 25 अप्रैल को होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर एमसीडी...