पायलट, चन्नी पर वड़िंग का निशाना
नई दिल्ली। साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की विदाई हो गई है। बहुत मायूस अंदाज में वड़िंग विदा हुए। उन्होंने पंजाब के नए प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पायलट उनको हटाना चाहते थे। उन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी से भी मुलाकात की। 10, जनपथ पर राहुल से मिलने के बाद वड़िंग ने कहा कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ चार महीने रह गए हैं। उससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा लिया...