पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नया प्रदेश अध्यक्ष तय कर लिया है, जिसके नाम की घोषणा बहुत जल्दी हो जाएगी। इंदरजीत सिंगला के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। लेकिन साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला आदि के...