छत्तीसगढ़, राजस्थान के कैबिनेट पर दिल्ली में माथापच्ची
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों राज्यों में कैबिनेट के गठन को लेकर दिल्ली में माथापच्ची हो रही है। दिल्ली से मंजूरी के बाद ही दोनों राज्यों में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों में मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन के साथ साथ जातीय संतुलन का भी ध्यान रखना है और महिलाओं को भी जगह देनी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहता है कि लोकसभ चुनाव से पहले किसी तरह का विवाद खड़ा हो। बहरहाल, बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के...