उच्च सदन में भाजपा के चेहरे
भारतीय जनता पार्टी संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा का चेहरा बदल रही है। पार्टी ने राज्यसभा के लिए जैसे नेताओं का चुनाव किया है वह पार्टी के लोगों को भी हैरान करने वाला है। इस बार भाजपा के 28 राज्यसभा सदस्य रिटायर हो रहे हैं लेकिन भाजपा ने सिर्फ चार सदस्यों को वापस उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव व एल मुरुगन और पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, इन चार के अलावा बाकी 24 को टिकट नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि उनमें से कुछ...