दिग्गज तमिल अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन
Rajesh Williams : तमिल फिल्मों के मशहूर और अनुभवी अभिनेता राजेश का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वह अपने दमदार किरदार और बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किए जाते थे। (Rajesh Williams) राजेश का निधन चेन्नई के रामापुरम इलाके में उनके आवास पर हुआ। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए वहीं रखा गया है। उनके परिवार में अब उनकी बेटी दिव्या और बेटा दीपक हैं। उनकी पत्नी जोन सिल्विया का पहले ही निधन हो चुका है। राजेश का जन्म 20...