हरियाणा में फिर दोहराएगा इतिहास!
हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का इतिहास अपने को दोहरा सकता है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार करमबीर बौद्ध चुनाव हार भी सकते हैं। आरके आनंद और अजय माकन राज्यसभा का चुनाव हारे थे। तभी इस बार प्रदेश कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि राय मशविरा करके किसी अच्छे नेता को उम्मीदवार बनाया जाए। परंतु राहुल गांधी ने अपनी पसंद से करमबीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया, जो पार्टी के नेता नहीं हैं। वे सरकारी कर्मचारी थे और नौकरी से रिटायर हुए हैं। कांग्रेस नेता इससे नाराज हैं। वे इस बात से भी नाराज हैं कि बौद्ध जब पार्टी...