‘राका’ के रहस्यमयी 37 अंक ने बढ़ाई प्रशंसकों की उत्सुकता
अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में सामाजिक माध्यम पर एक रहस्यमयी पोस्टर जारी किया, जिसमें केवल '37' अंक के साथ 'कुछ बड़ा आने वाला है' लिखा है। पोस्टर में अन्य कोई जानकारी नहीं होने से प्रशंसकों के बीच फिल्म के अगले अपडेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। सामाजिक माध्यम पर सबसे अधिक चर्चा '37' अंक को लेकर हो रही है। कुछ प्रशंसक इसे निर्देशक एटली के 21 सितंबर को होने वाले जन्मदिन से जोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि...