‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर 'विजय सिंह' के किरदार में क्रांति प्रकाश झा का दमदार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर में सत्ता, राजनीति और गैंगवार की कहानी को नए मोड़ के साथ प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में क्रांति प्रकाश झा का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। Also Read : 24...