अनुपम खेर का भक्ति गीत ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भक्ति, संगीत और इंसानियत का संदेश लेकर नया हिंदी ओरिजिनल गाना 'राम भक्त हनुमान' लेकर आए हैं। वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत इस गाने में अच्छाई, करुणा और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से भगवान को महसूस करने का संदेश दिया गया है। 'राम भक्त हनुमान' इस विचार पर आधारित है कि ईश्वर हर जगह मौजूद हैं और उन्हें देखने के लिए केवल श्रद्धा ही नहीं, बल्कि दूसरों के प्रति संवेदनशील नजरिया भी जरूरी है। गाना बताता है कि भगवान हनुमान की शक्ति और भक्ति सिर्फ मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा...