राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिखाई ‘पेड्डी पहलवान’ की झलक
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस कड़ी में, फिल्ममेकर्स ने राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने 'पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे' टाइटल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और राम चरण को जन्मदिन की...