राम माधव कब तक करेंगे इंतजार?
भाजपा के संगठन पदाधिकारियों में सबसे दिलचस्प किस्सा राम माधव का है। राम माधव इन सभी महासचिवों में से सबसे पुराने हैं। वे पहले भी महासचिव रहे हैं और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता थे। भाजपा के संगठन में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। लेकिन संयोग से वे अभी तक किसी सदन के सदस्य नहीं बन पाए हैं। वे संघ की ओर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में भेजे जाने के बाद भी चुनाव नहीं लड़े हैं। यह भी बहुत दिलचस्प है कि भाजपा की राजनीति में आने के बाद कई बार उनको राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा रही...