इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी की अन्य सभी एयरलाइंस का परिचालन सामान्य बना हुआ है। साथ ही उन्होंने हाल ही में बड़ी संख्या में इंडिगो द्वारा फ्लाइट्स रद्द किए जाने पर कहा कि किसी भी एयरलाइन को यात्रियों के साथ यह करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। निचले सदन में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा देश भर के हवाई अड्डों पर सामान्य स्थिति है, कोई भीड़भाड़ या परेशानी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि डीजीसीए...