‘रामायण’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके साथ ही यह पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों में दुनियाभर में कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर रही। जापान की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’630 करोड़ की कमाई के साथ पहले स्थान पर रही। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया है। फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर को रिलीज हुआ...