Ramayanam

  • ‘रामायणम्’ में कैकेयी और मंथरा के रूप में नजर आएंगी लारा दत्ता और शीबा चड्ढा

    फिल्म 'रामायणम्' के निर्माताओं ने रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं। ये दोनों किरदार रामायण की कहानी के अहम मोड़ से जुड़े हैं, जिनके फैसलों और संवादों से भगवान राम के जीवन की दिशा बदल जाती है। निर्माताओं की ओर से जारी पोस्टरों में लारा दत्ता को रानी कैकेयी के शाही अंदाज में दिखाया गया है। पारंपरिक पोशाक और आभूषणों से सुसज्जित उनका लुक अयोध्या की रानी की भव्यता को दर्शाता है। वहीं, शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में एक अलग अंदाज में नजर आ रही...

  • ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल बने राजा दशरथ, मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

    बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' के मेकर्स ने फिल्म से अरुण गोविल का नया सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के किरदार में नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल के इस लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खास बात यह है कि अरुण गोविल को आज भी टेलीविजन पर भगवान राम की प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है। अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका के जरिए कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब 'रामायणम्' में उन्हें...

  • रामायणम्: पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

    नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को दुनिया भर में रिलीज़ कर दिया गया। हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में जारी ट्रेलर में राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की भव्य झलक दिखाई गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज़, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की गई है। फिल्म दिवाली 2026 पर विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि उत्तर भारत में इसका वितरण धर्मा प्रोडक्शंस करेगा। फिल्म में...

  • 24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

    निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर एक साथ प्रीमियर होगा। मेकर्स के अनुसार, दो भागों में बनाई जा रही इस महागाथा का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को भव्य सिनेमाई प्रस्तुति, भावनात्मक गहराई और अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है। ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। Also Read...