Ramlila Maidan Rally

  • क्या सचमुच सोनिया ने राहुल को रोका था?

    कोई इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन चारों तरफ इस बात की चर्चा है कि सोनिया गांधी ने कहा था कि दिवाली से पहले दिल्ली में रैली नहीं करनी चाहिए। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि दिल्ली में कई दिन के प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के बाद 13 अक्टूबर को राहुल गांधी के घर पर हुई चाय पार्टी में तय हुआ था कि विपक्ष अब दिवाली तक कोई प्रदर्शन नहीं करेगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। लेकिन यह तय करने के बावजूद बाद में अचानक एक नवंबर की रैली की...

  • हरियाणा और चुनावी राज्यों से उम्मीद

    कांग्रेस पार्टी के नेता रामलीला मैदान की रैली को लेकर बहुत दबाव में हैं। खास कर राजस्थान के नेता, जहां स्थानीय निकायों के चुनाव चल रहे हैं। राज्य में तीसरे चरण का चुनाव चल रहा है। उसी बीच दिल्ली में रैली होनी है। कई नेताओं ने यह बात कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। अब एक तरफ नेताओं के ऊपर क्षेत्र में जाने और मतदान की तैयारी करने का दबाव है तो दूसरी ओर उनको भीड़ जुटा कर दिल्ली पहुंचना है। भीड़ न भी पहुंचे तो अपनी शक्ल जरूर दिखानी है।...

  • गैर कांग्रेस दलों की भी तैयारी

    रामलीला मैदान की रैली सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं है। भले कांग्रेस ने इसकी प्लानिंग की और कांग्रेस सबसे ज्यादा तैयारी कर रही है। लेकिन यह रैली ‘इंडिया’ ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि रैली का फैसला भी सभी पार्टियों की सहमति से किया गया है। इसके बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को समन्वय का जिम्मा दिया गया। वे सभी पार्टियों से संपर्क में है। रैली को सफल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की मानी जा रही है। अगर सपा चाहे तो इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों को ला...

  • सारे बड़े नेता रैली में पहुंचेंगे!

    दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली विपक्षी पार्टियों के गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैली में इस बार सभी पार्टियों के बड़े नेता शामिल होंगे। विपक्षी पार्टियां इस मंच से एकजुटता संदेश देंगी। ध्यान रहे इससे पहले रामलीला मैदान में 31 मार्च 2024 को विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ हुई थी। उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में थे। इन दोनों की मौजूदगी दिखाने के लिए मंच पर दो कुर्सियां खाली रखी गई थीं। सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन रैली के दौरान मंच पर थे और दोनों ने...

  • राहुल को रैली से रोकने के सारे उपाय

    दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाले रैली को रोकने या टलवाने के लिए भाजपा की ओर से सारे उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि राहुल गांधी रैली को टालने वाले हैं। उलटे कांग्रेस पार्टी ने तो इस रैली से पहले नए कार्यक्रमों की घोषणा भी कर दी है। असल में कांग्रेस ने तय किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर की गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन के बीच बहुत ज्यादा अंतराल नहीं रखना है। इसे लोगों की स्मृति बनाए रखना है। दूसरा कारण यह है कि...