रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट में कपल की खुशी, रोमांस और भावनाओं की झलक दिखाई दे रही है। रणदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत पल को साझा किया। तस्वीरों में रणदीप और लिन दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटोशूट में कपल बेहद सादी आउटफिट पहने हुए हैं। रणवीर जहां ब्राउन कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं लिन लैशराम वाइट कलर की ड्रेस में...