‘संचार साथी’ ऐप विवाद : रणदीप सुरजेवाला ने कहा- भारत को सर्विलांस स्टेट बनाने की कोशिश
दूरसंचार विभाग की घोषणा ने पूरे देश में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि अब भारत में बनने वाले हर नए मोबाइल फोन में 'संचार साथी' ऐप को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। इस फैसले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार इस ऐप के जरिए पूरे भारत को एक तरह के सर्विलांस स्टेट में बदलने की कोशिश कर रही है। सरकार ने सभी मोबाइल कंपनियों और इम्पोर्टर को आदेश दिया है कि हर स्मार्टफोन और सेल फोन में यह ऐप कंपलसरी डाला...