Randhir Jaiswal

  • अमेरिकी सांसद के बयान से भारत नाराज

    नई दिल्ली। विदेशी चंदे के विनियमन के लिए बने कानून, एफसीआरए में संशोधन को लेकर अमेरिकी सांसद की ओर से दिए गए बयान पर भारत ने नाराजगी जताई है। भारत ने साफ कर दिया है कि एफसीआरए में संशोधन का विधेयक भारत का आतंरिक मामला है। भारत ने कहा है कि किसी दूसरे देश को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया के कई देशों, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, वहां विदेशी फंड और विदेशी अंशदान को नियंत्रित करने के लिए...

  • पाकिस्तान के साथ लंबित मुद्दा पीओके खाली करने का है, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं : विदेश मंत्रालय

    नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से किया जाना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लंबित मुद्दा पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है।  रणधीर जायसवाल ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय...