स्कॉटलैंड में शूटिंग के बीच दिवाली मनाएंगी रसिका दुगल
अभिनेत्री रसिका दुगल इस बार दिवाली अपने परिवार के साथ मुंबई में नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड में मनाएंगी। रसिका वहां अपनी आगामी अनाम सीरीज की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं, ऐसे में त्योहार के दौरान उन्हें घर और परिवार से दूर रहना पड़ेगा। 'मिर्जापुर: द मूवी' की सफलता और बीना त्रिपाठी के किरदार के लिए दर्शकों से मिल रहे प्यार के बाद रसिका अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गई हैं। काम के प्रति समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली रसिका इस बार शूटिंग के बीच ही दिवाली मनाने की योजना बना रही हैं। Also Read : ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के...