रवि किशन से भाजपा की उम्मीदें
भारतीय जनता पार्टी किसी तरह से युवाओं और खास कर ‘जेन जी’ की नाराजगी दूर करने और उसके साथ कनेक्ट बढ़ाने के लिए बेचैन है। जिस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल रहे थे और उसके बाद उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी के नेता इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुए हैं। उससे इसका अंदाजा लग रहा है। रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री का जो अंदाज था वह भी नयापन लिए हुए थे। भाजपा अपने ऐसे नेताओं को खोज रही है, जो जिनका कनेक्ट युवाओं से हो सके। इस तलाश में एक चेहरा रवि किशन का उभरा है। पिछले कुछ...