गोवा के मंत्री रवि नाइक का निधन
गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक समर्पित लोक सेवक बताया, जिन्होंने गोवा के विकास में अमिट योगदान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे विशेष रूप से वंचितों और...