इस खिलाड़ी को मिली RCB के कप्तान की कमान, कोहली नहीं तो कौन….
rcb new captain : रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इस घोषणा ने आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए काफी हलचल मचा दी है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को X पोस्ट के माध्यम से इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी। पाटीदार 31 साल के हैं और वह 2021 से RCB का हिस्सा हैं। अब वह फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम की कमान संभालेंगे, जिन्हें 2024 सीजन के बाद RCB ने रिटेन नहीं किया था और ना ही मेगा ऑक्शन में खरीदा। रजत पाटीदार ने अपनी प्रतिभा से IPL के पिछले सीज़न...