भारत पर 26 फीसदी टैक्स
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को ‘लिबरेशन डे’ मनाते हुए दुनिया भर के देशों पर अतिरिक्त 26 फीसदी टैक्स लगा दिया है। उन्होंने ऐलान तो किया था कि जैसे को तैसा टैक्स लगाएंगे यानी दूसरे देश अमेरिकी उत्पादों पर जितना टैक्स लगाते हैं अमेरिका भी उनके उत्पादों पर उतना ही टैक्स लगाएंगा। लेकिन अंत में उन्होंने जैसे को तैसा की बजाय टैक्स बढ़ा दिया। भारत पर ट्रंप ने 26 फीसदी टैक्स लगाया तो चीन पर 54 फीसदी टैक्स लगाया। ट्रंप ने सबसे ज्यादा 49 फीसदी टैक्स कंबोडिया पर लगाया है। असल में उन्होंने जैसे को...