भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को बड़ी राहत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रिलायंस और नायरा जैसी बड़ी रिफाइनरी कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर दी है। विंडफॉल टैक्स में कटौती और नई दरें 16 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियों का खर्च घटेगा और उन्हें विदेशी बाजार में तेल बेचने पर सीधा फायदा मिलेगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर निर्यात टैक्स में प्रति लीटर पांच रुपए की कटौती की गई है। डीजल पर चार रुपए और जेट ईंधन पर प्रति लीटर...