दिल्ली में रिहायशी इमारत में आग से नौ की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में साध नगर की एक रिहायशी चार मंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गईष मरने वालों में तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। दो लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फायर ब्रिगेड ने 10 लोगों को इमारत से निकाला। इनमें तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि आग बुधवार की सुबह करीब सात बजे लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार,...