तेलंगाना के निकाय चुनाव से रेवंत को ताकत
स्थानीय निकाय चुनावों में आमतौर पर सत्तारूढ़ दल को फायदा होता है। जिसकी सरकार होती है उसको बड़ी जीत मिलती है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में ऐसा ही हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार है तो उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की। अकेले भाजपा ने 50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की। इससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की स्थिति मजबूत हुई। ठीक वैसे ही तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है और इससे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की स्थिति मजबूत हुई है। पिछले दिनों जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली...