RG Kar rape case

  • आरजी कर फैसले से ममता को राहत

    RG Kar Rape case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिली है। सियालदह कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पिछले साल नौ अगस्त को जूनियर डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। सीबीआई की जांच के आधार पर विशेष अदालत ने संजय रॉय को दोषी ठहराया और कहा कि सजा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा।(RG Kar Rape case) सोमवार को संजय रॉय को अधिकतम फांसी की या न्यूनतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। उसकी बहन ने कहा है...

  • आरजी कर मामले में संजय रॉय दोषी करार

    कोलकाता। पिछले साल अगस्त में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय को अदालत ने दोषी करार दिया है। घटना के 162 दिन बाद शनिवार को सियालदह की अदालत ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया और  कहा कि सजा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा। अदालत ने कहा कि सजा का ऐलान करने से  पहले दोषी को भी बोलने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि दोषी ठहराए जाने के बाद संजय रॉय ने कहा कि वह बेकसूर है और इस मामले में एक आईपीएस शामिल है। सजा सुनाए जाते समय...

  • धारणा की लड़ाई हार रही हैं ममता

    पश्चिम बंगाल में इतिहास अपने को दोहराता लग रहा है। एक बाद एक हो रही भयावह घटनाएं और राज्य के अलग अलग हिस्सों में स्वंयस्फूर्त हो रहे जन आंदोलन 2011 से पहले के समय की याद दिला रहे हैं। पश्चिम बंगाल में वामपंथी शासन के पांव उखड़ने से पहले राज्य के हालात ऐसे ही थे। एक तो ममता बनर्जी ने मुख्य विपक्ष के नाते सरकार की नाक में दम किया हुआ था। नंदीग्राम में केमिकल हब बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण और सिंगूर में टाटा की नैनो कार के प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ ममता ने इतना बड़ा...