काम नहीं मिलने पर शुरू किया कारोबार : रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि वर्ष 2020 के बाद जब उन्हें पेशेवर अवसर नहीं मिल रहे थे, तब उन्होंने साथ मिलकर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में बातचीत के दौरान रिया और शोविक ने अपने जीवन के कठिन दौर, पारिवारिक रिश्तों और व्यवसायिक साझेदारी के अनुभव साझा किए। रिया ने कहा कि भाई-बहन के साथ काम करना आसान नहीं होता, क्योंकि व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्तों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा यदि घर पर किसी बात को...