रिंकू सिंह ने 4 छक्कों ने मैच का रुख पलट दिया
आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को सुपर ओवर में हराया। केकेआर की इस जीत के नायक रिंकू सिंह रहे। रिंकू ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की दमदार पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू के बल्ले से निकले उन 4 छक्कों ने मैच का पूरा रुख पलट दिया। 'जियोहॉस्टार' पर बात करते हुए पठान ने कहा, "उस आखिरी ओवर में रिंकू...