भाजपा छोड़ पूर्व विधायक के पुत्र ऋषि दिवाकर कांग्रेस में शामिल
इटावा के लखना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलखन धोबी के पुत्र ऋषि दिवाकर ने बुधवार को दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न जिलों से लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है। Also Read : शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से...