Ritesh Deshmukh

  • रितेश देशमुख का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू

    बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। रितेश,राम पोथिनेनी की फिल्म 'आरएपीओ23' में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने रितेश के प्रोजेक्ट से जुड़ने की घोषणा की है। सेट से जारी बिहाइंड द सीन्स वीडियो में राम पोथिनेनी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'आरएपीओ23' के जरिए राम पोथिनेनी निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले...

  • छत्रपति शिवाजी पर फिल्म लेकर आ रहे रितेश देशमुख

    रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसका शीर्षक 'राजा शिवाजी' है, जिसका लोगो डिजाइन के लिए उन्हें प्रतिभाशाली कलाकारों की जरूरत है। सोशल मीडिया पर स्टार ने खुलासा किया कि उनका प्रोडक्शन हाउस, मुंबई फिल्म कंपनी, जियो स्टूडियो के साथ मिलकर वर्तमान में भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहा है। उन्होंने फिल्म का नाम ‘राजा शिवाजी’ बताया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए देशमुखे ने...