रितेश देशमुख का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। रितेश,राम पोथिनेनी की फिल्म 'आरएपीओ23' में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने रितेश के प्रोजेक्ट से जुड़ने की घोषणा की है। सेट से जारी बिहाइंड द सीन्स वीडियो में राम पोथिनेनी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'आरएपीओ23' के जरिए राम पोथिनेनी निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले...