अगर हम ऐसे खेलते रहे, तो टॉप-4 में जगह नहीं बना पाएंगे: रियान पराग
आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरी हार से आरआर के कप्तान रियान पराग खासा निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे ही खेलते रहे, तो प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रियान ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, अगर हम हर साल मुकाबला करना चाहते हैं, तो हमको इस मैच में किए गए प्रदर्शन से बेहतर खेल दिखाना होगा। बहुत निराश हूं। मुझे लगता है...