Rohit Pawar

  • रोहित पवार की अलग राजनीति

    महाराष्ट्र में मराठा नेता की वैकेंसी बन गई है। शरद पवार की राजनीति का आखिरी अध्याय चल रहा है और अजित पवार का निधन हो गया है। उनकी पत्नी या परिवार का कोई दूसरा सदस्य अभी तुरंत उनकी जगह लेने के योग्य नहीं है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की शादी सदानंद सुले से हुई है, जिनकी जाति कायस्थ है। सुप्रिया की स्वीकार्यता मराठा राजनीति में नहीं होगी। सो, एकनाथ और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे सबसे बड़े दावेदार हैं। लेकिन शरद पवार के पोते रोहित पवार ने शिंदे परिवार के लिए गंभीर चुनौती पेश की है। रोहित इस समय...

  • रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

    महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है। सोचें, शरद पवार व्हील चेयर पर बैठ कर शपथ लेने गए थे और ठीक से शपथ नहीं पढ़ पा रहे थे। वे तबियत खराब होने की वजह से अपने परिवार की पारंपरिक सीट बारामती पर हुए उपचुनाव में वोट डालने नहीं गए। उन्होंने हालांकि अपने...

  • अकेले रोहित उठा रहे हैं अजित पवार का मामला

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला रहस्यमय होता जा रहा है। हादसे की जांच का रहस्य अपनी जगह है लेकिन राजनीतिक रहस्य भी कम नहीं है। 28 जनवरी को विमान हादसे में उनका निधन हुआ था और उसके तुरंत बाद से कहा जाने लगा कि इसमें साजिश है और जांच होनी चाहिए। अजित पवार की पार्टी राज्य सरकार का हिस्सा है और केंद्र में भी उनकी पार्टी का समर्थन सरकार के साथ है। इसके बावजूद अजित पवार के विमान हादसे की न तो पुलिस जांच कर रही है और न सीबीआई जांच...

  • रोहित पवार के आरोपों पर क्या सुनेत्रा साथ हैं?

    शरद पवार के पोते और उनकी पार्टी के विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा अजित पवार की मौत के पीछे साजिश की बात कही है। यह बात उन्होंने कुछ दिन पहले बारामती में कही थी कि और मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देकर रोहित ने आरोप लगाया कि अजित पवार के विमान हादसे के पीछे बड़ी साजिश है। जिस समय रोहित पवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दे रहे थे उसी समय सुनेत्रा पवार ने औपचारिक रूप से उप मुख्यमंत्री का पद संभाला। अभी उनकी तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। यहां तक...