रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : 5 आरोपियों पर लगा मकोका
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगा दिया गया है। बुधवार को पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों की 15 दिनों की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, लेकिन स्पेशल कोर्ट ने इतनी लंबी कस्टडी देने से इनकार कर दिया...