अक्षय कुमार के साथ ‘समुक’ में नजर आ सकती हैं रुक्मिणी मैत्र
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'समुक' में बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र की एंट्री हो सकती है। चर्चा है कि रुक्मिणी फिल्म में अहम भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रुक्मिणी को फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना जा सकता है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में जारी है। फिल्म में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने...