मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूज्यनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को दी अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। अंत्येष्टि रामगढ़ जिला में उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुई। अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी। जैसे ही मुखाग्नि दी गई, पूरा गांव और वहां मौजूद हजारों लोगों की आँखें नम हो गईं। इस अवसर पर पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। शोक में डूबा नेमरा, उमड़ा जनसैलाब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़...