मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार और झामुमो में शोक की लहर। रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। रांची के हिल व्यू अस्पताल में रात लगभग 8.45 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही सोरेन परिवार, झामुमो कार्यकर्ताओं और पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। रूपी सोरेन केवल एक राजनीतिक परिवार की मुखिया ही नहीं थीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के दौर...