यूक्रेन में स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन पर रूसी ड्रोन का हमला, 13 की मौत
यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जेट इंजन से संचालित एक रूसी ड्रोन ने स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Also Read : फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी-20 से बाहर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसे ‘‘भयानक हमला’’ बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने निप्रो में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया। Pic Credit : UNI