सबरीमाला मामले में कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिला के प्रवेश की इजाजत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 50 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। दूसरे दिन की सुनवाई में अदालत ने कुछ गंभीर सवाल उठाए। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा कि जो लोग भगवान अयप्पा के भक्त नहीं हैं, वे केरल के सबरीमाला मंदिर की परंपराओं को कैसे चुनौती दे सकते हैं? असल में सर्वोच्च अदालत ने धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे पर सात सवाल तय किए हैं। इनमें से एक सवाल यह...