मोदी क्या शरीफ से हाथ मिलाएंगे?
किर्गिज रिपब्लिक की राजधानी बिश्केक में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक में कायदे से तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हाथ मिलाना चाहिए, क्योंकि यह कूटनीति का तकाजा है। फिर भी यह सवाल उठ रहा है तो उसका कारण यह है कि भारत की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के धर्म पूछ कर उनकी हत्या किए जाने के बाद से भारतीय खिलाड़ी औपचारिक हैंडशेक नहीं कर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी का बिश्केक में शहबाज शरीफ से आमना...