नाविक की मौत पर भारत का विरोध
नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने ईरान के दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हुए हैं। भारत ने वाणिज्यिक पोत ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी मोम्बासा’ पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में तत्काल हिंसा रोकने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील दोहराई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों जहाजों पर कुल 46 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 30 भारतीय नाविक शामिल थे। ‘एमटी अल...