राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नाविक की मौत पर भारत का विरोध

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने ईरान के दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय घायल हुए हैं।

भारत ने वाणिज्यिक पोत ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी मोम्बासा’ पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में तत्काल हिंसा रोकने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील दोहराई।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों जहाजों पर कुल 46 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 30 भारतीय नाविक शामिल थे। ‘एमटी अल बहियाह’ पर 12 भारतीय थे। इनमें एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ। ‘एमटी मोम्बासा’ पर सवार 18 भारतीयों में नौ घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों और नागरिकों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है। होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। भारत ने पश्चिम एशिया में फिर बढ़ते सैन्य तनाव पर भी गहरी चिंता जताई और सभी पक्षों से हिंसा रोककर बातचीत एवं कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने मृत भारतीय नागरिक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment