सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है। अभिनेता ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम...